हाइस्कूल कुआड़ी जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चे व शिक्षकों को हाे रही परेशानी

विज्ञापन

कुर्साकांटा.

प्रखंड क्षेत्र में मुख्य सड़क से प्लस टू हाइस्कूल कुआड़ी जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इससे स्कूली बच्चे व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विद्यालय जाने के क्रम में स्कूली छात्र दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं. स्थानीय बलराम साह, रामानंद यादव, दिलीप पासवान, ब्रह्मदेव यादव, राजकिशोर यादव, निरंजन पासवान, आलोक कुमार साह, राजकुमार साह, अंजनी राय, अरुण साह, श्यामलाल साह, सुनील शर्मा, सरदार गोरख सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमर सिंह, पूर्व मुखिया फूलचंद पासवान, कन्हैया लाल भारती, सुनील सिंह, राजकुमार गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने डीएम से गड्ढे में तब्दील सड़क के अविलंब जीर्णोद्धार की मांग की है.

फारबिसगंज-मुड़बल्ला मार्ग को स्टेट हाइवे का दर्जा देने की मांग

फारबिसगंज. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी फारबिसगंज-मुड़ब्बला सड़क प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी इलाका की लाइफ लाइन है, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है. बड़ी संख्या में इस सड़क से लोगों का फारबिसगंज बाजार आना-जाना लगा रहता है. फारबिसगंज के हवाई अड्डा गेट के पास सड़क की स्थिति काफी खराब है. इस सड़क मार्ग में दर्जनों ब्रेकर बना दिया गया है. इस कारण रात में लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है. इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में काफी उदासीनता बरती गयी है. इस कारण इलाके लोगों में नाराजगी देखी जा सकती है. इलाके के लोग वर्षों से इस सड़क मार्ग को स्टेट हाइवे का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने कहा इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को स्टेट हाइवे का दर्जा मिलने से इस बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन