ePaper

न्यायाधीश ने ई सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

Updated at : 20 Mar 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
न्यायाधीश ने ई सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

अब लोगों को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

40- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय गुरुवार की शाम अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय फारबिसगंज पहुंच कर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के परिसर में ई सेवा केंद्र का फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया. उदघाटन के बाद प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की मौजूदगी में पीएलवी अधिवक्ता मित्र से अधिवक्ताओं ने उक्त ई सेवा केंद्र पर केश के स्टेटश की जानकारी भी ली. इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ई सेवा केंद्र में क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है. बताया कि उक्त ई सेवा केंद्र पर मामले की स्थिति व सुनवाई की अगली तिथि व अन्य विवरण, ऑनलाइन कोर्ट फी पेमेंट के विधिक संबंधी जानकारी, सर्टिफाइड कॉपी निकालने की विधि संबंधित जानकारी, आदेश व निर्णय की जानकारी, वीडियो कांफ्रेंसिंग की विधि संबंधी जानकारी सहित अन्य जानकारी सहित अन्य सुविधा मिलेगा. इस मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के अलावा मुख्य रूप से सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, अवर न्यायाधीश प्रथम सिविल कोर्ट फारबिसगंज दीपक कुमार, मुंसिफ सिविल कोर्ट फारबिसगंज शिव कुमार सिंटू, डीएलएसए सहायक शेखर कुमार, सिस्टम ऑफिसर राहुल कुमार, प्रशासन प्रभारी अजय कुमार, बाल किशोर, सूरज कुमार, मयंक मिलिंद, रंजीत कुमार, निवेश कुमार, राजीव कुमार, संतोष आजाद, त्रिदेव कुमार मेहता, रमण कुमार मिश्रा, अधिवक्ताओं में विश्वजीत प्रसाद, शिवानंद मेहता, गोपाल कुमार मंडल, राजेश चंद्र वर्मा, राहुल कुमार, गिरेंद्र प्रसाद गुप्ता, तरुण कुमार सिंहा, सुबोष कुमार सुधांशु, भास्कर कुमार देव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन