सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

Updated:
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया.

विज्ञापन

एसएच 77 पर सड़क हादसे में महिला की मौत, बाइक सवार फरार प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज-फारबिसगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 पर सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. रानीगंज बिजली कार्यालय के समीप सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. मृतका की पहचान रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 01 निवासी किनुलाल मेहता की 45 वर्षीय पत्नी रधिया देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन