लूटकांड के अभियुक्त के घर हुई कुर्की

Updated:
विज्ञापन

कफी दिनों से फरार चल रहा है चुनमुन झा

विज्ञापन

:31-प्रतिनिधि, पलासी

तनिष्क लूट कांड के फरार अभियुक्त चुनमुन झा के गांव मजलिसपुर में गुरुवार को पूर्णिया जिले की के हॉट थाना पुलिस व पलासी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कुर्की जब्ती की. इस क्रम में के हाट थाना के पुअनि शशी कुमार भगत व पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे. कुर्की जब्ती के संबंध में के हाट पूर्णिया थाना पुलिस के पुअनि शशि कुमार भगत ने बताया कि तनिष्क लूट कांड के फरार अभियुक्त चुनमुन झा लंबे समय से फरार है, इश्तेहार के बाद भी चुनमुन झा कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, इसके बाद उनके घर मजलिसपुर में स्थानीय पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार को उनके घर की कुर्की किया गया. जिसमें फर्नीचर, बर्तन, टीना, गैस सिलिंडर आदि सामान को जब्त कर पलासी थाना में रखा गया है. ————

नाट्यकला परषिद के संचालक के निधन पर शोक

:32-प्रतिनिधि,सिकटी

प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पंचायत स्थित बेलबाड़ी गांव के समाजसेवी व कालिका नाट्यकला परिषद बेलबाड़ी के संचालक अवधेश कुमार झा उर्फ फूल झा की बुधवार रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया. सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी जिससे बेलबाड़ी सहित आसपास के गांवों में मातमी सन्नाटा पसर गया. आकस्मिक निधन से मर्माहत लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया. जानकारी देते हुये भाजपा मंडल अध्यक्ष बरदाहा कुमोद झा ने कहा कि वे अवधेश कुमार झा (66) सामाजिक परवेश में सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे, वे नेकदिल व सीधे साधे इंसान थे, समीजिक कार्यो में हमेशा अग्रसर रहते थे इनका असमय जाना इस पंचायत व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है. संवेदना व्यक्त करने वालो में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, प्रो विश्वनाथ मिश्रा, प्राचार्य त्रिलोकनाथ झा, मथुरानंद झा, योगेश्वर झा, लाल झा, रंजीत झा, गोपाल ठाकुर, मिथिलेश झा, महेश झा, जुगल किशोर ठाकुर, डॉ अशोक,नरेश झा, गगनदेव झा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन