ePaper

प्रावि के प्रभारी प्रधानाध्यापक का निधन

Updated at : 03 Dec 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्रावि के प्रभारी प्रधानाध्यापक का निधन

भोज खाने के दोरान आया चक्कर

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जिमराही के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश पासवान (40) की हार्ट अटैक से निधन हो गया. घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है, जब श्री पासवान गांव के हीं वीरेंद्र यादव के बेटे के विवाह के उपलक्ष्य में बहु भोज में शामिल होने गये थे. उसी दौरान माथे में चक्कर आने से नीचे गिर गये व उसके बाद ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने श्री पासवान को उपचार के लिए फारबिसगंज अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. शिक्षक सोनापुर पंचायत के वार्ड संख्या 06 जिमराही गांव के रहने वाले थे. वे वर्ष 2003 में पंचायत शिक्षा मित्र के रूप में योगदान किये थे व 2006 में पंचायत शिक्षक बने, तब से आज तक प्राथमिक विद्यालय जीमराही में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे. उनका भरा-पुरा परिवार है. पत्नी सहित दो पुत्र व एक पुत्री हैं, तीनों अविवाहित हैं. पत्नी बेबी देवी, बड़ा पुत्र आकाश कुमार (24), दूसरे पुत्र प्रशांत कुमार (22) व पुत्री आरती कुमारी (19) बताया गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों को सांत्वना देने लोग उमड़ पड़े. जिसमें क्षेत्र के जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि हैदर अली, सोनापुर पंचायत के पूर्व मुखिया बसंत लाल दास, समाजसेवी भारती देवी, शिक्षक अशोक राम, संतोष यादव, जयप्रकाश यादव के अलावा शिक्षक – शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. पूर्व मुखिया सोनापुर बसंत लाल दास ने कहा कि जयप्रकाश पासवान एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे, उनका विद्यालय व शिक्षा के प्रति काफी लगाव था, हैदर अली ने कहा कि जयप्रकाश जी के जाने के बाद उनकी कमी हम लोगों को खलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन