करेंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Apr 2026 7:22 PM
किशोर का पूर्णिया में चल रहा इलाज
परवाहा. रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र के गुणवंती पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झूलते हाई वॉल्टेज बिजली के तार के चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है. घायल किशोर गुणबंती पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी दिलखुश कुमार पिता शंकर मंडल है. स्थानीय पंसस धीरेश कुमार राय ने बताया कि गुणबंती स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण में लटकते हाई वॉल्टेज तार के चपेट में आने से मंदिर के छत पर खेल रहा किशोर दिलखुश कुमार झुलस गया. गंभीर रूप से घायल दिलखुश को ईलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया. अभी घायल किशोर पूर्णिया में ईलाजरत है. धीरेश राय ने बिलजी विभाग से अविलंब झूलते हाई वॉल्टेज तार को दुरुस्त करने का मांग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










