रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में सर्वे अमीन की मनमानी चरम पर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 11:10 PM
प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर ,धोबिनिया ,मिर्जापुर, छ्तीयौना, खरसाही आदि पंचायतों में सर्वे अमीन के द्वारा भू -धारियों के साथ जमकर सर्वे के नाम पर अवैध उगाही किया जा रहा
परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सर्वे अमीन की मनमानी चरम पर है. कथित रूप से प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर ,धोबिनिया ,मिर्जापुर, छ्तीयौना, खरसाही आदि पंचायतों में सर्वे अमीन के द्वारा भू -धारियों के साथ जमकर सर्वे के नाम पर अवैध उगाही किया जा रहा है. जवाबदेह विभागीय अधिकारी मौन है. आखिर सर्वे अमीन के द्वारा किए जा रहे अवैध उगाही पर विभाग कब लगाम लगेगा. मामला खरसाही पंचायत से जुड़ा हुआ है. खरसाही पंचायत के जगता वार्ड सात निवासी राजो राम ने बताया कि मेरे पिताजी के नाम से जमीन का खतियान है. मेरा जमीन का सारा कागजात है. सारा कागजात होने के बावजूद भी सर्वे अमीन मुकेश कुमार के द्वारा सर्वे के नाम पर एक लाख रुपये की मांग किया गया. रुपये नहीं देने पर दूसरे के नाम से सर्वे कर देने की बात कही. जिस कारण भू-धारी राजो राम ने इस अवैध उगाही करने वाले सर्वे अमीन मुकेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इधर सर्वे अमीन मुकेश कुमार ने बताया कि मुझपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










