परीक्षा स्थगित होने पर परीक्षार्थियों का हंगामा

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 11 Apr 2026 8:54 PM

विज्ञापन

परीक्षार्थियों को पुलिस ने समझा बुझाकर किया शांत

विज्ञापन

फारबिसगंज. सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025-29 के पूर्णिया यूनिवर्सिटी द्वारा ली जा रही परीक्षा के दौरान शनिवार को होने वाली द्वितीय पाली की परीक्षा को लेकर दिनांक 16 अप्रैल तक की सभी परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिये जाने से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने स्थानीय जीरा देवी शीतल साह महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया. प्रथम पाली का परीक्षा के समाप्त होते ही द्वितीय पाली का परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर जैसे ही पहुंचे परीक्षार्थियों को ये सूचना मिली कि द्वितीय पाली का परीक्षा सहित 16 अप्रैल तक की सभी परीक्षा यूनिवर्सिटी के द्वारा स्थगित कर दिया गया है. तो सभी परीक्षार्थी आक्रोशित हो गये. परीक्षा केंद्र पर हंगामा करते हुए परीक्षा लेने की मांग करने लगे. बताया जाता है कि परीक्षार्थियों के द्वारा हंगामा करने की सूचना कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय थाना को दिया. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता अपने सदल-बल के साथ कॉलेज पहुंचे. पुलिस ने कॉलेज पहुंच कर केंद्राधीक्षक से जानकारी ली. हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को समझा बुझा कर शांत किया. परीक्षार्थियों को बताया कि यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित किया है तो परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक परीक्षा कैसे ले सकते हैं. पुलिस पदाधिकारियों के समझाने के बाद आक्रोशित सभी परीक्षार्थी शांत हुए. प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रामनारायण साह, परीक्षा नियंत्रक प्रो नवल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि परीक्षा विगत 30 मार्च से चल रही है. शनिवार को प्रथम पाली का परीक्षा संपन्न हुआ. द्वितीय पाली में भी ग्रुप डी का स्वच्छ भारत विषय का परीक्षा था लेकिन दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर पूर्णिया यूनिवर्सिटी से अधिसूचना जारी हुआ कि शनिवार का द्वितीय पाली से लेकर 16 अप्रैल तक की सभी परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित की जाती है. संशोधित कार्यक्रम की सूचना बाद में प्रकाशित की जायेगी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन