तंबाकू खाने से हाेती है गंभीर बीमारी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 May 2026 7:48 PM

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

विज्ञापन

लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू से दूर रहने की आवश्यकता

फारबिसगंज. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व कर्मचारियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने का संकल्प लिया व लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि तंबाकू सेवन गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है. लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू से दूर रहने की आवश्यकता है.

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशे व तंबाकू से दूर रहने की अपील किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाने का काम किया. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार, अस्पताल पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा, डॉ केएन सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ कृष्ण मोहन कुमार, डॉ अर्चना प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन