किशोरियों को दी मासिक धर्म की जानकारी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 May 2026 5:19 PM

विज्ञापन

किसी के कहने पर भी घरेलू उपाय स्वयं न करें

विज्ञापन

माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

महिला में पीरियड्स 10 से 48 साल की उम्र के बीच में होती है

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में किशोरियों व महिलाओं को माहवारी से संबंधित कई अहम जानकारियों से अवगत कराया गया. इस शैक्षणिक कार्यशाला में सेमिनार, विद्यालय स्तर पर जागरूकता सत्रों का आयोजन, जागरूकता रैली सहित कई गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को विद्यालय परिवार द्वारा उचित परामर्श दिया गया. इसका थीम पीरियड्स फ्रेंडली वर्ल्ड-पीरियड फ्रेंडली पर आधारित रहा. किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक करते हुए शिक्षिका श्रद्धासुमन व भारती कुमारी ने बताया गया कि आमतौर पर महिला में पीरियड्स 10 से 48 साल की उम्र के बीच में होती है.

यह चक्र महीने में एक बार होता है

यह चक्र महीने में एक बार होता है जो तीन से पांच दिन तक रहता है. जब यही चक्र सही से न चले तो इसे अनिश्चित अवधि की श्रेणी में रखा जा सकता है. हालांकि 15-20 दिन की देरी सामान्य ही मानी जाती है, लेकिन यदि यह अंतर महीनों का हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. जीएनएम ममता कुमारी ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान अचानक दर्द या शारीरिक बदलाव आने पर तुरंत उपाय करें. किसी के कहने पर भी घरेलू उपाय स्वयं न करें. सखी केंद्र पर किशोरों की गतिविधियों के दौरान किशोरों व जोड़ों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है. साथ ही अगर किसी भी किशोर 15-16 वर्ष की आयु के बीच में मासिक धर्म नहीं आता है तो तुरंत चिकित्सा परामर्श लें.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन