बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 May 2026 5:24 PM
विज्ञापन
बच्चों के लिए बनाएं सकारात्मक माहौल
विज्ञापन
विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण थीम पर संगोष्ठी का आयोजन
सिकटी. प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को ””मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण”” थीम पर विशेष शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक व भावनात्मक विकास के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना. शिक्षकों व माता-पिता के बीच बेहतर तालमेल बिठाना है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी डीईओ व समग्र शिक्षा के डीपीओ को पत्र जारी कर स्कूलों में निर्धारित विशेष थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का कड़ा निर्देश दिया है. विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देश के अनुसार शनिवार को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में ‘मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण’ थीम पर इस मासिक संगोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित किया गया है. प्रशासन का मानना है कि बच्चों के सीखने (अधिगम) व बढ़ने की प्रक्रिया में केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि अभिभावकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.बच्चों की पढ़ाई में रुचि जगाना व घर पर सही माहौल देना मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई में रुचि जगाने के लिए बच्चों के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण करना जिससे पढ़ाई उनको रुचिकर लगे-अभिभावकों को संवेदनशील बनाना
संगोष्ठी का मूल उद्देश्य माता-पिता को बच्चों की मानसिक, मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाना है.तनावमुक्त वातावरण
अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वे बच्चों को घर पर पढ़ाई का एक ऐसा सकारात्मक व तनावमुक्त वातावरण प्रदान करें, जिससे उनके भीतर छिपी प्रतिभा बाहर आ सके.आत्मविश्वास में वृद्धि
जब बच्चों को घर व स्कूल दोनों जगह स्नेह मिलेगा, तो वे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ नियमित विद्यालय आएंगे व भविष्य में समाज के एक जिम्मेदार व सक्रिय नागरिक बन सकेंगे. इस बैठक को पूरी तरह प्रभावी व सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से एक विशेष मार्गदर्शिका (गाइडलाइन) भी सभी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराई गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










