सीवान: चूल्हे से धुआं निकलने पर विवाद, पति ने पत्नी पर किया हमला, सिर फूटा
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 30 May 2026 8:03 PM
घायल महिला की तस्वीर
Hajipur News : सीवान: चूल्हे से धुआं निकलने पर विवाद, पति ने पत्नी पर किया हमला, सिर फूटा
Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : थाना क्षेत्र के हड़सर गांव में खाना बनाने के दौरान चूल्हा से धुंआ निकले पर विवाद उत्पन्न हो गया. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर सिर फोड़ दिया. मामला शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है. इस संबंध में दिए आवेदन में पीड़िता रानी देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह में अचानक बारिश आ गई. पहले से ही गैस खत्म हुआ था. जिसके बाद घर के अंदर बने चूल्हा पर खाना बनाने लगी. खाना बनाने के दौरान चूल्हा से धुंआ निकलने पर विवाद उत्पन्न हो गया. जिसके बाद एक दूसरे पर दोनों आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे. इसके बाद विवाद मारपीट के रूप में बदल गई. इस मामले में पत्नी ने अपने पति विनोद शर्मा को आरोपित किया है.
Also Read : सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










