एसएसबी ने जब्त किया भारी मात्रा में पटाखा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 Jul 2025 7:44 PM

विज्ञापन

एसएसबी ने यह कार्रवाई इंद्रानगर वार्ड संख्या 03 सीमा स्तंभ संख्या 180/9 के निकट की है.

विज्ञापन

जोगबनी 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी “सी ” समवाय जोगबनी की पेट्रोलिंग टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की तस्करी को विफल करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखा जब्त किया गया. एसएसबी ने यह कार्रवाई इंद्रानगर वार्ड संख्या 03 सीमा स्तंभ संख्या 180/9 के निकट की है. जहां भारतीय सीमा के भीतर लगभग 20 मीटर अंदर एक व्यक्ति नेपाल की ओर पटाखों की खेप ले जा रहा था. एसएसबी टीम की सतर्कता से तस्करी को समय रहते रोका गया. जब्त पटाखों में 3724 पीस किंग कोबरा, 100 पीस क्लासिक ग्राउंड चक्कर, 100 पीस गमले व 89 पीस रॉकेट बम शामिल हैं. एसएसबी द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सामग्री को कस्टम विभाग फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन