270 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :22 Apr 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर पथराहा इंडो नेपाल बार्डर से तीन सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में दो बाइकों पर लोड 270 लीटर दिलवाले नामक नेपाली शराब समेत एक तस्कर को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला. गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपट्टी वार्ड संख्या 13 निवासी सागर कुमार पिता मनोज दास है. इसके साथ दो चोरी की बाइक जब्त की है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




