63 गर्भवतियों की जांच में सात हाइ रिस्क प्रेगनेंसी चिह्नित

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में सोमवार को पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
कुर्साकांटा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में सोमवार को पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि कुल 63 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जिसमें सात गर्भवती महिला एचआरपी, यानि हाई रिस्क मरीज पायी गयी. गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण में मुख्य रूप से हाइट, वेट, शुगर, रक्तचाप,हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक जांच किया गया. पीएचसी प्रभारी ने बताया कि जांच को पहुंची सभी गर्भवती महिलाओं को निर्देश दिया गया है कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह की परेशानी हो तो अविलंब निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें. इसके साथ ही प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने की बात कही. मौके पर डॉ खुशबू , प्रेमप्रकाश, एलटी संजय कुमार झा, बीएचएम अबू सूफियान अली, एएनएम मनीषा कुमारी व ब्यूटी कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




