सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 18 Jan 2026 8:06 PM

विज्ञापन

लोगों ने घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों हो रहे विकास कार्य में जमकर मापदंड की धज्जियां उड़ाई जा रही है. चाहे पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य हो या फिर सड़क का निर्माण हो या नाला निर्माण कार्य. लगभग विकास कार्यों में जमकर मापदंड की धज्जियां उड़ाई जा रही है. कहीं सड़क बन रहे हैं, लेकिन योजना बोर्ड नहीं दिख रहा है. रविवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के भोड़हा पंचायत में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. स्थानीय ग्रामीणों में पैक्स अध्यक्ष मो मुस्तकीम, रेहान आलम, उमर फारुख, अब्दुल रऊफ, मो.शरीफ, मो इबरार, मो सोहराब सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ठेकपुरा बड़ी नहर से मुख्य मार्ग कॉलोनी चौक तक भोड़हा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना से करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसमें संवेदक द्वारा जमकर मापदंड की धज्जियां उड़ाई जा रही है. निर्माण कार्य में उजला गिट्टी, घटिया सीमेंट, ढलाई मात्र तीन चार इंच किया जा रहा. घटिया निर्माण कार्य के कारण हमलोगों ने काम को रोक दिया है. इधर रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने बताया कि हमें ग्रामीणों के द्वारा सड़क निर्माण में घटिया निर्माण कार्य का सूचना मिला है. किसी भी कीमत पर घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा. मामले में वरीय अधिकारियों को लिखा जायेगा. हरहाल में संवेदक के खिलाफ कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन