आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Jul 2025 8:31 PM
सरेंडर नहीं किया, तो होगी कुर्की-जब्ती
अररिया. शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया है. महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी से मिली जानकारी के अनुसार घूरना थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 निवासी मो सरफराज युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा. इस दौरान मो बलाजीम ने मो सरफराज का साथ देते हुए युवती को उसके पास पहुंचाने का काम किया. जिसमें युवती ने महिला थाना में दिये गये आवेदन पर महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने थाना कांड संख्या 10/25 में अग्रेतर कार्रवाई की. वहीं न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि 30 दिन के भीतर दुष्कर्म घटना के दोनों आरोपित आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










