पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

नशा परिवार व समाज को करता है प्रभावित

विज्ञापन

अररिया. समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, व्याख्याता व काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अभिजीत कुमार ने की. इस दौरान प्राचार्य ने संबोधन में विद्यार्थियों को मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है. प्राचार्य ने युवाओं से नशे से दूर रहने व दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. मौके पर संस्थान परिसर में उपस्थित सभी व्याख्याताओं व छात्र-छात्राओं ने भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया. शपथ समारोह के दौरान यह संदेश दिया गया कि युवा पीढ़ी यदि एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान छेड़े, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. कार्यक्रम में बताया गया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनाना है. संस्थान के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नशा मुक्त भविष्य के निर्माण के लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने व अन्य लोगों को प्रेरित करने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन