नहर से पुलिस ने किया अज्ञात शव बरामद
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Jul 2025 8:46 PM
शव की नहीं हुई है शिनाख्त
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत मधुरा पंचायत स्थित मेंन केनाल में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहुंच कर कई बिंदु पर जांच की. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. शव एक 40 वर्षीय युवक की है, जो नीले कलर का जींस व एक उजले रंग का शर्ट पहने हुये है, हाथ में पीले रंग का धागा बांधा हुआ था. शव को निकाल कर उसकी पहचान की कोशिश की गयी. लेकिन लोगों की भीड़ व किसी के द्वारा तत्काल शव की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि एक से दो दिन पूर्व युवक की मौत हो गयी थी. हत्या हुई है या डूबकर मौत हुई है, पोस्टमार्टम के बाद हीं पता चल सकेगा, तत्काल आसपास के थानों में शव की फोटो पहचान के लिए भेजी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










