सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर कचरे का अंबार

कचरे के दुर्गंध से परेशान हैं लोग
फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों के विगत 18 अप्रैल से हड़ताल पर रहने के कारण शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. शहर की मुख्य सड़कों, गलियों और मोहल्लों में सड़क के किनारे कचरे का अंबार लगना शुरू हो गया है. 18 अप्रैल से सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों के किनारे कचरे से निकलने वाले दुर्गंध से लोग परेशान सड़क के किनारे जमा हो रहे कचरे से निकल रहे दुर्गंध से न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण सड़क के किनारे बिखरे कूड़ा कचरा का उठाव नहीं होने से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. नगर परिषद क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण पथ सड़क के किनारे व दरभंगिया टोला में सड़क के किनारे सहित नप क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क के किनारे कूड़ा कचरा को बिखरा देखा जा सकता है. साफ सफाई को लेकर नप द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के दावे जमीनी हकीकत से दूरइधर नप प्रशासन द्वारा साफ-सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की बात तो कही जा रही है लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर कहीं नजर नहीं आ रहा है. स्थिति जस की तस बनी हुई है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. यही नहीं, लोगों का कहना है कि नप के द्वारा नप क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए प्रति वर्ष टेंडर किया जाता है लेकिन डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है. कई वार्डों में सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




