नियमित रूप से अस्पताल में करें ड्यूटी : सीएस

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 Jan 2026 8:53 PM

विज्ञापन

सिविल सर्जन ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

फारबिसगंज. सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार कश्यप शुक्रवार को दोपहर के समय अचानक अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंच कर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री कश्यप ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड,सामान्य वार्ड, पैलोलॉजी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, एएनसी कक्ष, ओटी कक्ष, मरीजों के पंजीयन कक्ष, एक्सरे रूम, अस्पताल के सामान्य वार्ड सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन ने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में कौन कौन से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अपने रोस्टर के अनुसार अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं इसकी जांच की. निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ही अवस्थित पुरानी रेफरल अस्पताल के पुराने भवन में पहुंचे जहां बनाये गये स्टोर रूम आदि का निरीक्षण करते हुए मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिये. सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉ विशाल कुमार व फिजियोथेरेपिस्ट रतन शंकर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

….

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिमराहा. सिमराहा थाना पुलिस ने थाना कांड से संबंधित एक मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जमशेद है. जो पुरवारी झिरवा निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन