ePaper

आयरनयुक्त पानी पीकर बीमार हो रहे लोग

Updated at : 22 Jan 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
आयरनयुक्त पानी पीकर बीमार हो रहे लोग

नल-जल योजना काे सुचारू रूप से संचालित करने की मांग

विज्ञापन

नल से पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के खैसरेल वार्ड संख्या 08 में बीते एक वर्ष से नलजल योजना बाधित रहने से गुरुवार को ग्रामीणों ने आक्रोश प्रदर्शन किया. वार्ड सदस्य सह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विद्यानंद पासवान ने बताया कि बीते एक वर्ष से नलजल योजना का संचालन बंद रहने से लोगों को आयरन युक्त पानी पीने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया कि पंप संचालक से शिकायत करने पर हमेशा कोई न कोई बहाना बनाता रहता है. आक्रोश प्रदर्शन करते संजय पासवान, संतोष पासवान, गणेशी पासवान, तिलदेव पासवान, धीरज पासवान, नीरज पासवान, सूरज पासवान, बलजीत पासवान, अमन कुमार, जयकांत कुमार,आनंदी देवी, अनीता देवी, राधा देवी, आशा देवी, चंदुला देवी, गीता देवी, रीता देवी, भोला देवी, राजा वर्मा, सनोज पासवान, दिलीप पासवान, अनिल यादव, भिखारी पासवान, उत्तिम लाल पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम से आयरनयुक्त पानी से निजात दिलाते हुए नल-जल योजना का सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है.

कहते हैं कनीय अभियंता

कनीय अभियंता पीएचइडी आदित्य आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. नलजल योजना का पंप के समीप निर्माणाधीन सड़क के कारण पाइप टूट गयी है. जिसे शीघ्र ही दुरुस्त कराया जायेगा. नलजल योजना का संचालन सुचारू रूप से संचालित कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन