इंटर्नशिप ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 17 Apr 2026 7:45 PM

विज्ञापन

छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

अररिया. अररिया महाविद्यालय, अररिया में इंटर्नशिप ओरियंटेशन प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया. अररिया महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह इंटर्नशिप समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ रामदयाल पासवान की अध्यक्षता में इंटर्नशिप कंपनी ऑप्टिमार्क प्राइवेट लिमिटेड के लोगों के साथ छात्रों का प्रशिक्षण करवाया गया. साथ ही छात्रों को इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन कराना व इंटर्नशिप के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में जरूरी जानकारियों से अवगत करवाया. प्राचार्य ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इंटर्नशिप कंपनी व छात्रों को जरूरी निर्देश भी दिये. उन्होंने कंपनी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आपके साथ जो समझौता किया गया है. उन सभी मापदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. छात्रों से नियत शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की राशि इंटर्नशिप प्रोग्राम में नहीं ली जायेगी. प्राचार्य ने छात्रों को क्लास में 75 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भी सक्त निर्देश दिये. ज्ञात हो कि पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया द्वारा पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य है. उपर्युक्त इंटर्नशिप ओरियंटेशन प्रोग्राम में कंपनी के लोगों द्वारा बताया गया कि उनकी कंपनी वर्तमान संदर्भ में उपयोगी वेबसाइट डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, पर्यटन, स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट इत्यादि में इंटर्नशिप करवाती आई है. इंटर्नशिप पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाता है. जो कि उनके भविष्य में उपयोगी होता है. प्राचार्य सह अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों के सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक डॉ संदेश यादव, प्रो अब्दुस सलाम, डॉ प्रभात कुमार, डॉ लाल कृष्ण, डॉ उमेश कुमार, डॉ आशीष झा, डॉ विभा कुमारी, डॉ अंजलि सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन