नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jul 2025 8:12 PM

विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त था हन्नान

विज्ञापन

जोगबनी. बुधवार को मीरगंज स्थित परमान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान जोगबनी नगर परिषद अंतर्गत अमौना वार्ड संख्या 20 निवासी मो हन्नान के रूप में हुई है. मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति मीरगंज स्थित लोहे के पुल के आसपास भटक रहा था उसी दौरान उसका पांव पानी में फिसल जाने की वजह से वह डूब गया. हो हल्ला होने पर काफी लोग एकत्रित हो गये. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब तक उसे नदी से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी. इस मौके पर परिजन पहुंचकर शव को घर ले गये. वहीं मृत व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि मृतक हन्नान मानसिक रूप से विक्षिप्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन