सात माह से मानदेय नहीं, आशा ने किया प्रदर्शन

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :29 Apr 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
सात माह से मानदेय नहीं, आशा ने किया प्रदर्शन

अविलंब हो मानदेय का भुगतान नहीं तो होगा आंदाेलन

विज्ञापन

अररिया. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता व फैसिलिलेटर के तत्वावधान में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अररिया में प्रखंड में कार्यरत आशा ने अपनी विभिन्न मांगों व लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया. आशा कार्यकर्ता की जिलाध्यक्ष किरण झा ने बताया कि पिछले सात महीने से हमलोगों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. जिसको लेकर कई बार आक्रोश प्रदर्शन व धरना कार्यक्रम का आयोजन जिला के विभिन्न प्रखंड में किया गया. बीच में आंदोलन के बाद कुछ लोगों को कुछ माह का प्रोत्साहन राशि दिया गया. लेकिन अधिकांश आशा को अभी तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है. जिस कारण उनके समक्ष आज भुखमरी की समस्या बनी हुई है. उन्होंने कहा कि एक तो आशा कार्यकर्ता को इतना कम प्रोत्साहन राशि दिया जाता है वो भी समय पर नहीं दिया जाना एक हास्यास्पद मामला है. संघ ने सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए, वरन आशा कार्यकर्ता संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी. इसके अलावा संघ ने अपनी तमाम पुरानी मांगों को लेकर भी सरकार को अपना मांग पत्र सौंपा. मौके पर प्रखंड से आई हुई आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन