नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने जोगबनी को हराया
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 22 Jan 2026 7:44 PM
मैच में अश्वनी व फैजल थे अंपायर
अररिया. अररिया कॉलेज स्टेडियम में अररिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 35 वां भागीरथी गंगा सीनियर डिवीजन लीग मैच के 31 वें मुकाबले में नरपतगंज क्रिकेट क्लब व जोगबनी क्रिकेट क्लब के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. अंकित कुमार के शानदार अर्धशतक की बदौलत नरपतगंज ने जोगबनी को 04 विकेट से शिकस्त देकर मैच अपने नाम कर लिया. मैच की शुरुआत में जोगबनी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 25 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इधर 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरपतगंज की टीम ने सधी हुई शुरुआत की. नरपतगंज की टीम ने 24.3 ओवरों में 06 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. मैच के दौरान अश्वनी व फैजल अंपायर थे. जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी राकेश कुमार ने संभाली. शानदार 75 रनों की पारी के लिए अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










