लोगों को परिवार नियोजन के प्रति करें जागरूक

Updated at : 14 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को परिवार नियोजन के प्रति करें जागरूक

आशा व आशा फेसिलिटेटरों को दिये कई निर्देश

विज्ञापन

फारबिसगंज. परिवार नियोजन पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर स्थानीय रेफरल मोड़ के समीप अवस्थित पुरानी पीएचसी में शनिवार को पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक की अध्यक्षता में आशा व आशा फेसिलिटेटरों व स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक की गयी. बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने व अधिक से अधिक योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया. पीएचसी प्रभारी ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवार नियोजन के संदर्भ में जागरूक करें. आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक लाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर बीएचएम हाजी सईद उज्जमा, बीसीएम सरिता कुमारी, पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण के अलावा स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलिटेटर मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन