उवि में पीएम श्री योजना का शुभारंभ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 13 Apr 2026 7:03 PM

विज्ञापन

छात्रों को आगे बढ़ाना योजना का मुख्य उद्देश्य

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी स्थित पीएम श्री योजना में शामिल राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कुआड़ी में सोमवार को ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ संयम राज, मुखिया वीणा देवी सहित विभिन्न सीआरसी के प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से ने फीता काट कर शुभारंभ किया. पदाधिकारी संयम राज ने बताया कि पीएम श्री योजना में शामिल विद्यालयों में वर्ग छह से 12 वीं तक की पढ़ाई, खेलकूद में विशेष ध्यान, नियमित गुरुगोष्ठी, विद्यालय से प्रतिभावान छात्रों का चयन, आधुनिक प्रयोगशाला का सुचारू रूप से संचालन व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग समेत अन्य निर्देशित विषयों का पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आगे बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है. मौके पर प्रधानाध्यापक में सुरेश प्रसाद साह, दिलीप कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश साह, सूचित साह, मदन भारती, रवींद्र कुमार झा, कस्तूरबा विद्यालय के देव कृष्ण झा समेत विद्यालयों के शिक्षकों में आलोक कुमार, नूनू लाल मंडल, मोहन सरदार सहित दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन