बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलशयात्रा

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Apr 2026 6:55 PM

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

जोकीहाट. प्रखंड क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के उखवा गांव में बजरंगबली मंदिर के उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया. इस दौरान गुरुवार को दूसरे दिन सैकड़ों महिलाओं व कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवा ध्वज धारणकर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए उखवा नव निर्मित मंदिर से निकलकर किशनपुर, उदाहाट के निकट बकरा नदी में कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. करीब चार किलोमीटर पैदलयात्रा कर महिलाओं ने जल भरा. शंखनाद व वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया. सुबोध दास ने बताया कि सभी ग्रामीणों की सहायता से मंदिर निर्माण किया गया है. तीन दिवसीय अनुष्ठान में गांव के राजेश विश्वास, अरूण विश्वास, सुबोध दास, दयानंद दास, चंदन दास, लक्ष्मण सहनी, तारकेश्वर राय, निर्मल राय, भोला दास, सपन दास, शंकर चौधरी, आशीष राय, अशोक साह सहित समस्त ग्रामीणों का सहयोग है. आज शुक्रवार को बजरंगबली की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ किया जायेगा. इस दौरान शोभायात्रा भी गांव सहित सभी गली मोहल्ले में निकाली जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महलगांव पुलिस तैनात थी. वहीं समारोह में ज्योतिष झा, पूर्व मुखिया प्रदीप यादव, याकूब आलम, दीपक पंडित, नरेश यादव सहित सैकड़ों लोग धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन