स्वतंत्रता दिवस और 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पर जीविका दीदियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

यात्रा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

अररिया जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जीविका परियोजना ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाया और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस-2026 और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अररिया जिले में जीविका परियोजना द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं और सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थामकर उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस यात्रा के जरिए आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए प्रत्येक घर पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया.

'तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक'

तिरंगा यात्रा के दौरान जीविका दीदियों ने 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के गगनभेदी नारों से ग्रामीण इलाकों को गुंजायमान कर दिया.

यात्रा में शामिल महिलाओं ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. हर घर में तिरंगा फहराना देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता और गौरव की भावना को प्रदर्शित करता है.

जनभागीदारी के साथ आयोजित हो रहीं जागरूकता गतिविधियां

अररिया जीविका परियोजना के प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि इस तरह की तिरंगा यात्रा के आयोजन से ग्रामीण समुदाय में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को नई मजबूती मिली है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शत-प्रतिशत घरों में तिरंगा फहराने को लेकर जीविका दीदियां लगातार घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं.


विज्ञापन
Pankaj Jha

लेखक के बारे में

By Pankaj Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन