बीएड प्रशिक्षुओं का इंटर्नशिप संपन्न
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Mar 2026 6:36 PM
विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
फारबिसगंज. स्थानीय शिक्षण संस्थान प्लस टू भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय में फारबिसगंज कॉलेज के बीएड प्रभाग सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं का चार महीने का इंटर्नशिप प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस अवसर पर विद्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा व आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला. सम्मान व स्मृतियों का आदान-प्रदान समारोह की शुरुआत मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया. इस मौके पर प्रशिक्षु दल की ओर से विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रशांत कुमार झा को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया. साथ ही, विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उनके मार्गदर्शन के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










