राज मिस्त्रियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :08 May 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
राज मिस्त्रियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी

प्रखंड स्तरीय 10 दिवसीय राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रारंभ

विज्ञापन

सिकटी. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रखंड स्तर पर राजमिस्त्री को भूकंपरोधी व आपदा-सुरक्षित मकान बनाने का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसका उद्देश्य राजमिस्त्री को भूकंप, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रहने वाले भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाना है. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन में राजमिस्त्री का प्रशिक्षण 18 मार्च तक चलेगा. शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीओ मनीष कुमार चौधरी, आरओ सतीश कुमार शामिल रहे. प्रशिक्षक ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के दौरान सुरक्षित भवन निर्माण को बढ़ावा देना है, ताकि जान-माल की क्षति को कम किया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान राजमिस्त्री को आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक निर्माण पद्धतियों में सुधार के तरीके बताए गए. प्रशिक्षक़ शुभांकर डे ने बताया कि भूकंप के दौरान भवनों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए मजबूत नींव, सही सामग्री का चयन व वैज्ञानिक ढंग से निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है. प्रशिक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद मिस्त्रियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन