बिजली चोरी मामले में पांच लोगों पर लगाया जुर्माना

चोरी में प्रयुक्त सर्विस तार को किया जब्त
भरगामा. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भरगामा द्वारा बिजली चोरी पर रोक लगाने को लेकर गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया गया. अभियान कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. जांच के दौरान रामपुर पंचायत के सुकेला मोड़ वार्ड संख्या 07 निवासी विजेंद्र पासवान के व्यावसायिक परिसर की जांच की गयी. टीम ने पाया कि बिना वैध विद्युत संबंध के सीधे पोल से पीवीसी तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी. छापेमारी दल ने चोरी में प्रयुक्त सर्विस तार को काटकर जब्त कर लिया. जांच में परिसर का कुल संयोजित भार 278 वॉट पाया गया. इस मामले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 38,307 रुपये की आर्थिक क्षति होने का आकलन किया गया है. इस क्रम में रामपुर पंचायत वार्ड संख्या 7 निवासी विभा कुमारी पति किशन शर्मा के परिसर में भी बिजली चोरी पकड़ी गयी. विभाग के अनुसार इस मामले में 3,765 रुपये की क्षति हुई, जबकि पूर्व का 3,750 रुपये बकाया जोड़कर कुल देनदारी 7,515 रुपये आंकी गयी है. वहीं गुलटेन शर्मा पिता स्व. विद्यानंद शर्मा पर 15,546 रुपये, अरुणा देवी पति राजेश शर्मा पर 5,267 रुपये, दिलीप कुमार पिता रामेश्वर साह पर 53,488 रुपये जुर्माना लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










