जोगबनी में एचपी गैस की शुरू हुई होम डिलिवरी

कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से होटल संचालक परेशान
जोगबनी. जोगबनी स्थित ऊषा एचपी गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को राहत देते हुए फिर से होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. अब उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही सिलिंडर डिलीवरी के समय घर पर ओटीपी देना होगा. इससे लोगों को गैस गोदाम या कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी. गैस एजेंसी के कर्मी कालू सिंह ने बताया कि पहले की तरह अब उपभोक्ताओं के घर पर ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी की जायेगी. डिलीवरी के दौरान उपभोक्ता को ओटीपी देकर सिलेंडर प्राप्त करना होगा. जिससे प्रक्रिया पारदर्शी व सुविधाजनक बनी रहेगी. वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से जोगबनी के होटल संचालकों की परेशानी बढ़ गयी है. जोगबनी के होटल संचालकों ने बताया कि कमर्शियल गैस मिलना काफी मुश्किल हो गया है. गैस एजेंसी के कर्मियों ने बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर केवल सरकारी संस्थानों को दिया जा रहा है. हालांकि जल्द ही होटल व रेस्टोरेंट के लिए भी इसकी आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




