तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Updated at : 15 Mar 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के काली बाजार से गौढ़ी चौक की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार एनएच 27 पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार पंजीयन संख्या डीएल 10सीएफ 5741 गोढ़ी चौक पहुंचते ही बस स्टैंड की तरफ मुड़ी. इसी दौरान एक कार व बाइक सामने से आ रही थी. तेज रफ्तार कार के चालक हाइवे के डिवाइडर की तरफ कार को मोड़ दिया. जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. कार में बैठी महिला अचानक हादसे के कारण बेहोश हो गयी. वहीं चालक को हल्की चोटें आयी है. इसके बाद स्थानीय लोग कार चालक की सहायता करने में जुट गये.
——–पांच लीटर देसी शराब बरामद
अररिया. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 07 स्थित एक घर में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान उक्त घर से 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया व पुलिस को देखते महिला कारोबारी फरार होने में सफल रही. फरार महिला शराब कारोबारी काजल कुमारी (22) पिता दूलचंद ऋषिदेव के विरुद्ध नगर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज की गई व पुलिस उसके खोजबीन में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




