राष्ट्रीय लोक अदालत का करें अधिक से अधिक प्रचार: जिला जज

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

13 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन अररिया. गुरुवार को न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने अपने प्रकोष्ठ में आगामी 13 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने उपस्थित डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ बैठक करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व उसके तैयारियों पर खासा चर्चा की. जिला जज श्री पांडेय के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सुलहनीय वादों के लिए पक्षकारों को भेजे गये नोटिस के तामिला व चिह्नित सुलहनीय वादों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया. मौके पर फैमिली जज अविनाश कुमार, स्पेशल एक्साइज जज -02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, स्पेशल एक्साइज जज -01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन