जिले में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य, 28 एजेंसियों में हुई छापामारी

गैस सिलिंडर की आपूर्ति से जुड़ी किसी तरह की शिकायत होने पर तत्काल नियंत्रण कक्ष से करें संपर्क
अररिया. जिला प्रशासन सामान्य उपभोक्ताओं के बीच सामान्य रूप से गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर प्रतिबद्ध है. इसे लेकर जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार को जिले के 28 गैस एजेंसियों में छापेमारी की गयी. इसमें सभी एजेंसियों को नियमानुसार गैस सिलिंडरों का वितरण करते हुए पाया गया. सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 150 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इसमें 94 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है. शेष 56 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को अग्रसारित किया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. आम जनता से अपील की गयी है कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह में न आएं. गैस सिलिंडर की आपूर्ति से जुड़ी किसी तरह की शिकायत होने पर तत्काल नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




