सड़क व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

1 लाख 64 हजार 100 की राशि से होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग द्वारा 41 लाख 45 हजार 100 रुपये की राशि से नप क्षेत्र के तीन अलग-अलग वार्डों में सड़क व नाला निर्माण कार्य का रविवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी ने फीता काट कर कर शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार योजना के तहत नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में 11 लाख 64 हजार 100 की राशि से आफताब आलम के घर से जकीर के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य का व उक्त योजना के तहत ही वार्ड संख्या 15 में नुरूद्दीन के घर से मो आफताब आलम के घर तक 21 लाख 40 हजार 800 रुपये के लागत से निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य का व वार्ड संख्या 22 में 08 लाख 40 हजार 100 रुपये की लागत से निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद ने शिलान्यास किया. इस मौके पर वार्ड पार्षद नोमान अंसारी, वार्ड पार्षद मो फिरोज आलम उर्फ सलमान, वार्ड पार्षद चुन्नी खातून, वार्ड पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, पार्षद प्रतिनिधि इलियास मंसूर, कुद्दुश अंसारी, अताउर रहमान, बबलू गुप्ता, जयकेश यादव, मो मुस्ताक, कमलेश साह, सुरेश दास, यासीन अंसारी, सरफराज आलम फूल, किशन कुमार, इकबाल अंसारी, संवेदक मो हनजला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन