इंदौर के पटाखा फैक्ट्री हादसे में नरपतगंज के दो युवकों की मौत, भाजपा नेता पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

Updated:
विज्ञापन
Indore Fire Tragedy

भाजपा नेता संजीव पासवान ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की

Indore Fire Tragedy: इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने बिहार के नरपतगंज में मातम पसार दिया है. हादसे में गोखलापुर पंचायत के दो युवकों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है. भाजपा नेता संजीव पासवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Indore Fire Tragedy: अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट. मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पटाखा फैक्ट्री में तीन दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड में अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत गोखलापुर पंचायत के दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सोमवार को भाजपा नेता संजीव पासवान मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठायी.

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी 18 वर्षीय अमर कुमार और अमन कुमार की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. दोनों युवक रोजगार की तलाश में इंदौर गये थे और पटाखा फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे थे. हादसे के बाद से मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है.

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है. ऐसे में जवान बेटों की मौत ने परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया है. गांव के लोग लगातार पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

भाजपा नेता ने की मुआवजे और जांच की मांग

भाजपा नेता संजीव पासवान ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पटाखा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है, उसकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने बिहार सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की. संजीव पासवान ने कहा कि घायल मजदूरों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जानी चाहिए ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकें.

आधा दर्जन मजदूर अब भी अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल हुए गोखलापुर के करीब आधा दर्जन मजदूरों का इलाज इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव में लगातार लोग घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं.

मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि हेमेंद्र नारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि उमेश चौपाल, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष मुजाहिद आलम और प्रभु पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: जीतनराम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची ज्योति मांझी, जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन