पूर्व मुखिया ने 400 कंबलों का किया वितरण

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 Nov 2025 6:43 PM

विज्ञापन

कंबल पाकर लोगों ने प्रकट किया हर्ष

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत अंतर्गत रेवाही में पंचायत के पूर्व मुखिया हाजी फरजान अली ने शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर 400 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल का वितरण होने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष प्रकट किया. मालूम हो कि मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं नरपतगंज के विधायक देवंती यादव, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव के हाथों भी कंबल का वितरण कराया गया. वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक देवंती यादव ने बताया कि पूर्व मुखिया जी का यह काफी सराहनीय पहल है, जिससे पंचायत के नि:सहयाय महिलाओं को बल मिलेगा. उन्होंने भी लोगों से हमेशा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर विधायक देवंती यादव, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, ओम प्रकाश पासवान, पूर्व मुखिया हाजी फरजन अली, भाजपा नेता जयरानी यादव, सरपंच बीवी शबनम, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य मुमताज आलम, मो नसीम, रामानंद पासवान, मिर चांद, मो जहांगीर, मो जुबेर के अलावा पंचायत के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन