शिवभक्ति में डूबा फारबिसगंज

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Aug 2025 7:27 PM

विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

विज्ञापन

फारबिसगंज. सावन की अंतिम सोमवारी पर फारबिसगंज का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया. शहर के प्रमुख शिवालयों बड़ा शिवालय, पंचमुखी शिव मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर सहित कई अन्य शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. शिवभक्तों की आस्था व भक्ति से पूरा नगर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा. भक्तों ने सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर पूजा-पाठ की तैयारी शुरू की. शिवालयों में जल, दूध, दही, घी, मक्खन, शहद, गंगाजल, आक, धतूरा, बेलपत्र, भांग और पुष्प आदि से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया. कई मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक व श्रृंगार पूजा का आयोजन हुआ. जिसमें स्थानीय पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन