लायंस नेत्रालय में पांचवें डायलिसिस मशीन का शुभारंभ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 Jan 2026 8:04 PM

विज्ञापन

हर महीने होता है 400 डायलिसिस

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज लायंस नेत्रालय परिसर स्थित लायंस डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस के लिए पांचवें मशीन का उद्घाटन किया. यह मशीन बिहार स्वास्थ्य सेवा के सेवानिवृत्त निदेशक व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फारबिसगंज शाखा के अध्यक्ष लायन डॉ एमपी गुप्ता ने दिया. इस मौके पर लायंस क्लब के प्रमुख डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि ढाई साल के दौरान लिंक्स डायलिसिस सेंटर में 5500 से ज्यादा डायलिसिस किया गया है. प्रत्येक माह आयुष्मान भारत के तहत के तहत 400 डायलिसिस किया जाता है. उन्होंने बताया कि फारबिसगंज लायंस क्लब लगातार आगे बढ़ रहा है. इस मौके पर सेवानिवृत सिविल सर्जन लायन डॉ हरिकिशोर सिंह ने भी लायंस डायलिसिस सेंटर को अपनी ओर से छठा डायलिसिस सेंटर भेंट करने की घोषणा की, जिसका स्वागत मौजूद लायंस क्लब के सदस्यों ने किया. लायंस नेत्रालय में बड़े पैमाने पर लोगों के आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है. लायंस नेत्रालय में आंखों का आपरेशन होने से लोगों को अब दूसरे जगह पर नहीं जाना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन