करेंट से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Aug 2025 8:36 PM

विज्ञापन

खेत पटवन के दौरान आये करेंट की चपेट में

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के परवाहा पंचायत के घिवाह गांव के वार्ड संख्या 05 में शनिवार को खेत पटवन के दौरान करेंट लग जाने से 60 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गयी. मौत के बाद उनके घर परिवार में कोहराम मच गया. मृतक किसान का नाम 60 वर्षीय नारायण सरदार पिता लाल सरदार घिवाह वार्ड संख्या 05 परवाहा फारबिसगंज निवासी है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक किसान शनिवार को अपने घर से कुछ दूर पर स्थित अपने खेत में धान के फसल में पानी पटाने के लिए गये थे. पानी के पटवन के लिए जैसे ही वह खेत में मीटर से मोटर तक जाने वाले तार को उठा कर सही करने लगे इसी दौरान तार में किसी स्थान पर कटा हुआ था. बिजली के तार के उस कटे हुए स्थान पर ही किसान का हाथ चला गया. जिससे किसान करेंट की चपेट में गया और मौके पर ही वह गिर गये. खेत व आसपास में मौजूद लोगों ने हल्ला किया लोग पहुंचे तब तक बिजली के चपेट में आने से किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी.

परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन

प्रखंड के परवाहा पंचायत के घिवाह गांव के वार्ड संख्या खेत में पानी का पटवन करने के दौरान बिजली का करंट लगने से 60 वर्षीय किसान नारायण सरदार की मौत हो जाने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पर पहुंचे. किसान के मौत के बाद उनके परिवार के लोगों के चीत्कार से हर आंखें नम होती रही. बताया जाता है कि मृतक किसान अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन