सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jul 2025 7:12 PM

विज्ञापन

विदाई के दौरान सबकी आंखें हुई नम

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय शेखपुरा सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर उत्तर में सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उषा रानी को विदाई दी गयी. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने उषा रानी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की. समाजसेवी आदित्य कुमार उर्फ लड्डू यादव ने अतिथियों का स्वागत किया. शिक्षाविद गजेंद्र प्रसाद यादव ने उषा रानी को एक कुशल शिक्षक व एक अच्छा प्रशासक बताया. वही शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार ने उषा रानी के शिक्षण कौशल कि प्रशंसा की. इस मौके पर मुखिया ऐश्वर्या राज ,शिक्षक गणेश तिवारी , मृत्युंजय यादव,परमानंद ठाकुर,रेणु देवी,पल्लवी कुमारी,मो रब्बान,मो अजीम,मो अरशद,सुधा कुमारी,सरिता कुमारी,रमेश कुमार,नवीन कुमार, आफया तबस्सुम,अमित कुमार,मो दानिश ,शिक्षाविद गजेंद्र यादव,सुगेंद्र यादव,मुन्ना यादव,रविंद्र यादव,अरविंद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र छात्रा उपस्थित थे.3

———-

एक आरोपित गिरफ्तार

जोकीहाट. महलगांव थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम कांड के फरार अभियुक्त मो मुजम्मिल, पिता रहीम, ग्राम भंसिया, थाना महलगांव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन