स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी विदाई
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Sep 2025 7:30 PM
नये थानाध्यक्ष का हुआ सम्मान
कुर्साकांटा. कुर्साकांटा थाना परिसर में बुधवार को नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य का अभिनंदन व पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को विदाई को लेकर समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता सीओ आलोक कुमार ने की. अभिनंदन सह विदाई समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग किसी के गीता धर्मग्रंथ तो किसी ने मिथिला का पाग से सम्मानित किया. पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य से नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाने, हटिया बाजार से हो रही बाइक की चोरी पर अंकुश लगाने के साथ विधि व्यवस्था संधारण में सख्ती बरतने की अपेक्षा की. इस मौके पर पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली, मुखिया मो फिरोज आलम, अमरदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों जन-प्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










