पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 10 Jun 2026 7:50 PM
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पुल का निर्माण कार्य मापदंड के अनुरूप नहीं किया गया है.
परवाहा. रानीगंज थाना के बड़हारा गांव में फरियानी नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते उमेश सिंह, अर्जुन मेहता, मिथिलेश मेहता, संदीप कुमार मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पुल का निर्माण कार्य मापदंड के अनुरूप नहीं किया गया है. कार्यस्थल पर योजना बोर्ड लगा है, लेकिन बोर्ड पर निर्माण कार्य आरंभ व समापन का तिथि अंकित नहीं है. साथ हीं पुल निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा काफी गड़बड़ी किया गया है. एप्रोच पथ का जो निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसमें एप्रोच पथ के बगल में हीं आठ फीट दस फीट गड्ढा जेसीबी से खोदा गया है. मिट्टी खुदाई से बने गड्ढा के कारण किसी अप्रिय घटना की प्रबल संभावना बन गयी है. साथ ही एप्रोच किनारे से मिट्टी काटे जाने से बाढ़ आने पर एप्रोच पथ भी ध्वस्त हो जायेगा. प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब पुल निर्माण जांच की मांग किया है. वहीं कनीय अभियंता ओवेश ने बताया कि एप्रोच पथ निर्माण को लेकर मिट्टी काटा गया है. उसे समतल करवा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










