96 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Author Vinay Kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

बथनाहा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कफ सिरप के अलावा बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन

अररिया : बथनाहा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कफ सिरप के अलावा बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में शनिवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मंडल चौक स्थित मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई.

बाइक से बरामद हुई प्रतिबंधित कफ सिरप

तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 96 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिया.

आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदह डुमरिया पंचायत निवासी आनंद कुमार राम, पिता प्रमोद राम, के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन