भारत-नेपाल सीमा पर 123 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने बॉर्डर के समीप 123 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

एसएसबी जवानों ने बॉर्डर के समीप 123 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. सीमा के पास से 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. तस्करी में इस्तेमाल हो रही बाइक भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बॉर्डर के पास एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.

जानकारी के अनुसार, एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के कार्यक्षेत्र 'आई' समवाय फुलकाहा की टीम ने गांव मानिकपुर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 188/4 के पास भारत की ओर लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से 123 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई.

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने मौके पर ही शराब और बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी परमानंद मुखिया के रूप में हुई है.

पूछताछ के बाद एसएसबी ने आरोपी, जब्त शराब और बाइक को अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जा रहा है.


विज्ञापन
संजीव कुमार यादव

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन