26 जुलाई को फारबिसगंज में होगा मेगा रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

अग्रवाल महासभा, फारबिसगंज 26 जुलाई को मारवाड़ी अतिथि सदन में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है. लायंस ब्लड सेंटर के सहयोग से 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें एसडीओ अभय कुमार मुख्य अतिथि होंगे.

विज्ञापन

अररिया : अग्रवाल महासभा, फारबिसगंज के तत्वावधान में 26 जुलाई को स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए महासभा के पदाधिकारी और सदस्य अंतिम चरण की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

लायंस ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस अभियान में अग्रवाल महिला मंच, अग्रवाल युवा मंच और अग्रवाल युवती मंच भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

एसडीओ होंगे मुख्य अतिथि

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार और लायंस क्लब के सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह शामिल होंगे.

रक्तदान को लेकर लोगों से की अपील

एसडीओ अभय कुमार ने आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है और इससे समाज में मानव सेवा की भावना को भी मजबूती मिलती है.

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


विज्ञापन
विपुल विश्वास

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन