स्कूल-कॉलेजों में पुलिस का जागरूकता अभियान, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर दिया गया संदेश

फोटो: छात्रों को जानकारी देती महिला पुलिस
अररिया पुलिस ने जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, बाल विवाह, बाल मजदूरी, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक करना था.
Awareness Campaign: अररिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया.
नशामुक्त समाज बनाने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की.
बाल विवाह और बाल मजदूरी पर सख्त संदेश
अभियान के दौरान बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया. पुलिस ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
साइबर सुरक्षा पर आयोजित विशेष सत्र में छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए. अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझायी.
महिला सुरक्षा और डायल-112 की जानकारी
छात्राओं को अभया ब्रिगेड और महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई. साथ ही डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में बताते हुए दुर्घटना, अपराध या किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की गयी.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
Awareness Campaign: पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में लोगों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राहुल सिंह
राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










